कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट में खाना-पीना महंगा हो सकता है क्योंकि वहां सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल होता है।
गौरतलब है कि एक महीने पहले ही सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की भारी कटौती की थी। 1 अक्टूबर से घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सितंबर 2023 में तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। पिछले महीने 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 158 रुपये कम की गई थी. इसके बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1522 रुपये तक पहुंच गई थी।